फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मां संसार देई बोलीं-आपदा में बेटे सुक्खू ने दिखाया पहाड़ सा कलेजा

Mon, 11 Dec 2023 12:59 PM IST
Krishan Singh पंकज राणा/कमलेश रतन भारद्वाज, भंबड़ा (हमीरपुर)

सार

सरकार के एक साल के कार्यक्रम पर कहा कि कर्म ही सबसे बड़ा है। बेटे ने आपदा में पहाड़ सा कलेजा दिखाया और बारिश में भी दौड़ता रहा। बेटा हर वादा पूरा करेगा। 
विज्ञापन
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मां संसार देई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिन : रविवार, समय : शाम 4:15। स्थान : भंबड़ा। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मां संसार देई घर के साथ लगते खेतों में हरे धनिये की क्यारियों से खरपतवार निकालने में जुटी हैं। सरकार के एक साल के कार्यक्रम पर कहा कि कर्म ही सबसे बड़ा है। बेटे ने आपदा में पहाड़ सा कलेजा दिखाया और बारिश में भी दौड़ता रहा। बेटा हर वादा पूरा करेगा।  बेटे के स्वास्थ्य का जब जिक्र हुआ तो मां की आंखें नम हो गईं। कहा-बेटे की चिंता किसे नहीं होती। बेटे से बात भी ज्यादा नहीं हो पाती है। यह संतोष है कि वह अपने प्रदेश की जनता के लिए डटा है तो प्रदेश की दुआएं भी साथ हैं।

विज्ञापन


एक साल की उपलब्धियों के सवाल पर सुक्खू की मां ने कहा कि नादौन में भी हर कमी को पूरा किया जा रहा है। प्रदेशभर में अधूरे कार्य को पूरा किया जा रहा है। मुझे भी दिवंगत पति की पेंशन मिलती है और खुशी है कि कर्मचारियों को उनका हक मिला है। महिलाओं को उनका हक जल्द मिलेगा। बेटे ने प्रदेश की बागडोर संभालकर उनका ही नहीं, बल्कि इलाके और जिले का नाम रोशन किया है। सरकार के जश्न में जाने के सवाल पर कहा कि उनका मन गांव में बसता है। बेटा अपना कर्म ईमानदारी से कर रहा है, इससे बड़ी और कोई खुशी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें