अंबोटा के उपप्रधान रोमी ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद अश्वनी ठाकुर परिजनों को लेकर ग्रामीणों सहित मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। अभागा पति चौकीदार के पद पर कार्यरत है।
बेटा जसविंदर अविवाहित था। दोनों मां-बेटा अपनी बुआ के घर लोहड़ी देकर आ रहे थे। इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि मवाकोहला में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र के घालुवाल में टेंपो-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार निवासी बालीवाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात राज कुमार बाइक पर ऊना से घर की ओर जा रहा था। घालूवाल के समीप सामने से आ रहे टेंपो के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान राज कुमार निवासी बालीवाल के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।