फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये की रिश्वत लेते धरा बिजली बोर्ड का एसडीओ

Mon, 07 Jan 2019 08:18 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में विजिलेंस कुल्लू की एक टीम ने बिजली बोर्ड बंजार के एक सहायक अभियंता को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार रोधी एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बंजार बिजली बोर्ड में तैनात सहायक अभियंता एक व्यक्ति से बिजली के लोड को लेकर डाली गई लाखों रुपये की पेनल्टी को सेटल करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता होटलियर इंद्र पाल सिंह निवासी सफेद पत्थर कोटेधार शाईरोपा ने उनके पास इतनी राशि न होने की बात कही। ऐसे में रिश्वत की राशि 50 हजार रुपये को किस्तों में देने को लेकर सहमति बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने ऐसे दबोचा आरोपी

सोमवार को जब इंद्रपाल सिंह रिश्वत के 25 हजार रुपये की पहली किस्त देने गए तो विजिलेंस कुल्लू की टीम डीएसपी मदन धीमान की अगवाई में पहले से ही तैयार हो गई। बिजली बोर्ड के कार्यालय में जैसे ही सहायक अभियंता ने रिश्वत के रुपये पकड़े तो विजिलेंस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

विजिलेंस कुल्लू के डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि एसडीओ को गिरफ्तार कर कुल्लू लाया जा रहा है। उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मंगलवार को कुल्लू की अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस की इस कार्रवाई से बंजार से लेकर शिमला तक बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें