पांच साल पहले रोजी-रोटी कमाने हिमाचल से इराक के मोसुल शहर गए चार युवकों के अवशेष ही वतन पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 9
सेना के विशेष विमान से पंजाब के अमृतसर लाए गए 38 भारतीयों में से चार हिमाचलियों के पार्थिव अवशेष डिब्बों में बंद कर देर शाम धर्मशाला पहुंचाए गए।
विज्ञापन
3 of 9
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर गमगीन माहौल में जैसे ही धमेटा के संदीप राणा, धर्मशाला के पास्सू के अमन कुमार, देहरा के कदरेटी के इंद्रजीत और मंडी के सुंदरनगर के बायला निवासी हेमराज के पार्थिव अवशेष लेकर पहुंचे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
4 of 9
तीन युवकों के अवशेष धर्मशाला जबकि एक युवक के अवशेष नूरपुर अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं। मंगलवार को सम्मान के साथ इन्हें पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा और अंतिम संस्कार किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 9
परिजनों ने छोड़ा खाना-पीना
चारों युवकों के परिजनों को जब से अवशेष लाने की सूचना मिली है उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है। नम आंखों से वे लाडलों के अवशेष आने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को दिन भर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। माता-पिता और परिजनों के रो-रोकर कर आंसू सूख गए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एसडीएम फतेहपुर और नायब तहसीलदार संदीप सिंह राणा के पार्थिव अवशेष लेकर पैतृक गांव समकड़ के लिए रवाना होंगे। करीब 9 बजे पार्थिव अवशेष समकड़ में पहुंचेंगे। यहां पर पार्थिव अवशेष संदीप सिंह के परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
aman kumar
7 of 9
जिला प्रशासन कांगड़ा देहरा विस क्षेत्र के लंज के कदरेटी गांव के इंद्रजीत (32) , धर्मशाला के पास्सू के अमन कुमार (31) के पार्थिव अवशेष टांडा मेडिकल कालेज से सुबह करीब 7:30 बजे लेकर रवाना होंगे।
8 of 9
अमन कुमार के पार्थिव अवशेष सुबह करीब 8 बजे पास्सू गांव में पहुंच सकते हैं। वहीं, कदरेटी गांव के इंद्रजीत के पार्थिव अवशेष पैतृक गांव में सुबह करीब 8:30 बजे पहुंच सकते हैं।
टांडा अस्पताल से मंडी के सुंदरनगर के बायला निवासी हेमराज (32) के पार्थिव अवशेष सुबह करीब 5:30 बजे लेकर प्रशासन रवाना होगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि सुबह परिजनों को पार्थिव अवशेष सौंप दिए जाएंगे।