टीम में ननखड़ी वन परिक्षेत्र के आरओ रोशन लाल, एसएल शर्मा, नेक राम, ललित गौतम, चित्रा देवी, विपिन, भोला सिंह, हिमेश नेगी, भुवनेश्वर, संजय, राजीव, सोहन लाल, तारा चंद, प्रतिभा, रविना, इंद्रा, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, जोगिंद्र, हेमंत, राधे श्याम, रविंद्र कुमार, सुलोचना देवी आदि शामिल रहे।
ननखड़ी के पुनन गांव में सबसे अधिक जमीन हरदयाल से छुड़वाई गई है। हरदयाल ने 22 बीघा 6 बिस्वा जमीन पर कब्जा किया था। इस भूमि पर सेब के करीब 300 से अधिक पौधे थे, जो काट दिए।
पुनन गांव के ही गरीब दास से 8 बीघा 3 बिस्वा कब्जा छुड़ाया गया। यहां टीम ने सेब के 20 पौधे काटे। हरदयाल और जीत राम के कब्जे से 18 बिस्वा जमीन खाली करवाई। इस वन भूमि पर सेब के 36 पेड़ों का कटान किया गया।