फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Himachal: अटल टनल में बर्फबारी के बीच फंसे एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mon, 29 Apr 2024 07:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सोमवार दोपहर बाद को अटल टनल होकर कोकसर और सिस्सू की ओर गए पर्यटक वापस मनाली आने लगे तो बर्फ में स्किड होने से फंस गए। एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन टनल से मनाली की ओर आए तो जाम की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
अटल टनल में बर्फबारी के बीच फंसे एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक बर्फबारी ने सैर सपाटे को निकले पर्यटकों की दिक्कतें बढ़ा दी। सोमवार दोपहर बाद को अटल टनल होकर कोकसर और सिस्सू की ओर गए पर्यटक वापस मनाली आने लगे तो बर्फ में स्किड होने से फंस गए। एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन टनल से मनाली की ओर आए तो जाम की स्थिति बन गई। लगभग छह हजार पर्यटक बर्फबारी के बीच वाहनों में फंस गए। लगभग चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेजा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा खुद टीम सहित मौके पर डटे रहे। शाम करीब सात बजे तक 600 वाहन निकाले गए थे, जबकि अन्य लगभग एक हजार वाहनों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन




बर्फ पर स्किड होने लगे वाहन
अप्रैल महीने में भी भारी बर्फबारी हुई है। सोमवार को अटल टनल के साउथ पोर्टल से सोलंगनाला तक बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर दो बजे के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी, लेकिन अटल टनल के उस पार लाहौल की ओर गए पर्यटक दोपहर बाद मनाली लौटने लगे तो साउथ पोर्टल और धुंधी के आसपास स्किड होकर फंसने लगे। जिससे सड़क पर जाम की समस्या पैदा हो गई। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मशक्कत के बाद पर्यटक वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी की ओर पर्यटक वाहन आने लगे तो स्किड हो गए। जिससे यहां जाम की समस्या घर गई।  इस वजह से जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 600 पर्यटक वाहन निकाले गए है। इनमें करीब 3500 पर्यटक सवार थे। अन्य वाहनों को अभी निकालना शेष है। इसका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें