हिमाचल से अब तक 1933 ट्रकों के माध्यम से देश की विभिन्न मंडियों में सेब की 8,70,310 पेटियां भेजी जा चुकी हैं। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रदेश सरकार ने बागवानों से 130.865 मीट्रिक टन सेब की खरीद की है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि देश की विभिन्न मंडियों में 8,70,310 सेब की स्टैंडर्ड पेटियां भेजी जा चुकी हैं।
प्रदेश सरकार ने अभी तक मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के अंतर्गत सेब के प्रापण के लिए 195 एकत्रीकरण केंद्र खोले हुए हैं। इनमें 106 केंद्र एचपीएमसी और 89 हिमफेड ने खोले हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत बागवानों से साढ़े आठ रुपये प्रति किलो से हिसाब से सेब खरीदा जा रहा है।