मुसलिम समुदाय में इबादत का महीना कहा जाने वाला रमजान का महीना शुरु हो गया है। रमजान की एक माह की अवधि के दौरान समुदाय के लोग नियमित रूप से रोजे (उपवास) रखते हैं। रमजान मुबारक इबादत का महीना है।
इस माह मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखेंगे। रमजान के माह में रोजे रखने का मतलब महज भूखा-प्यासा रहना नहीं है। बल्कि यह इंसान की आत्मा में सद्भावनाओं व अच्छाइयों को जगाने की प्रक्रिया है।
इसी वजह से इसे आत्मिक शुद्धि और नेकी का आध्यात्मिक महीना भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने अल्लाह की रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं। लिहाजा, इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग अल सुबह से देर रात तक सिर्फ अपने दीन यानी अल्लाह की इबादत में मसरूफ रहते हैं।