फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में हिमाचल से विदा होगा मानसून, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Mon, 28 Sep 2020 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल से आगामी दो से तीन दिन के भीतर मानसून विदा होगा। पश्चिमी राजस्थान और पंजाब से सोमवार को मानसून की रवानगी हो गई है। प्रदेश से तीस सितंबर और एक अक्तूबर तक मानसून के विदा होने की संभावना बन गई है। बारिश का दौर थमते ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू हो गई है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मानसून सीजन में इस साल प्रदेश में सामान्य से 26 फीसदी कम बादल बरसे हैं। कुल्लू और बिलासपुर जिला को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 36.4, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 32.8, भुंतर में 32.4, कांगड़ा में 32.5, सुंदरनगर में 31.8, मंडी में 31.2, सोलन में 31.0, चंबा में 30.8, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 25.0, कल्पा में 23.3 और केलांग में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 4.1, मनाली में 6.4, कल्पा में 7.1,शिमला में 14.9 और धर्मशाला में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें