फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने किया दावा

Tue, 19 Jun 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में मानसून इस साल सामान्य से एक सप्ताह देरी से पहुंचेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दावा किया है कि जुलाई महीने के पहले हफ्ते में मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। 

विज्ञापन


देश में समय से पहले पहुंचकर बहुत सक्रिय दिखाई देने के बाद पिछले कुछ दिन से दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ने के चलते हिमाचल में इसके देरी से पहुंचने की संभावना जर्ताई गई है। 

साल 2017 में भी मानसून सामान्य से एक हफ्ते की देरी से हिमाचल पहुंचा था। प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन

प्रदेश 24 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 24 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार से 22 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान और रविवार रात को न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। सोमवार को राजधानी शिमला के मौसम में ठंडक बनी रही। तेज हवाएं चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मैदानी क्षेत्रों के लोगों को भी भीषण गर्मी से सोमवार को कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख शहरों में ये रहा तापमान

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4, शिमला में 22.2, हमीरपुर में 31.8, बिलासपुर में 32.6, चंबा में 31.5, धर्मशाला में 28.2, सुंदरनगर में 30.9, नाहन में 28.8, कांगड़ा-भुंतर में 32.0, कल्पा में 21.2, सोलन में 27.5 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधर, रविवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 22.0, शिमला में 13.9, सुंदरनगर में 17.1, धर्मशाला में 19.2, नाहन में 16.5, सोलन में 15.6, कांगड़ा में 18.3, मंडी में 17.6, बिलासपुर में 19.0, मनाली में 9.6 और केलांग में 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें