फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 28 बिजली प्रोजेक्ट्स के लिए इस दिन खुलेगी बिड

Tue, 19 Jun 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में स्थापित की जाने वाली 28 बिजली परियोजनाओं के लिए मंगलवार को बिड खुलेगी। बीते लंबे समय से इन परियोजनाओं के लिए निवेशक नहीं मिल रहे हैं। अगर मंगलवार को भी कम बिड आती है तो ऊर्जा निदेशालय दोबारा तारीख बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


ऊर्जा निदेशालय में बिड खरीदने के लिए 19 जून अंतिम तारीख रखी है। अभी तक दो परियोजनाओं की बिड बिक चुकी हैं। चिनाब बेसिन पर 400 मेगावाट की सेली और 138 मेगावाट की क्षमता वाली बारदंग बिजली परियोजना के लिए निजी कंपनी ने बिड खरीदी है।

6.5 मेगावाट की साल-एक, 6.0 मेगावाट की खौली-दो, 14.0 मेगावाट की चोबिया-एक और 449 मेगावाट की डुगर परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। डुगर परियोजना का निर्माण करने के लिए एनएचपीसी से ऑफर आ चुका है। इस परियोजना का निर्माण एनएचपीसी को देने के लिए प्रदेश सरकार तैयार है। अब सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चार परियोजनाएं इतने मेगावाट की क्षमता वाली

ये चार परियोजनाएं कुल 475.5 मेगावाट की क्षमता वाली है। इन परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। उधर, नई बिजली परियोजनाओं की राह में एफसीए भी बड़ा बाधक बन गया है।

एफसीए की मंजूरी के बिना 25 छोटी परियोजनाएं सिरे नहीं चढ़ रही हैं। ऊर्जा निदेशालय के मुताबिक केंद्र सरकार ने 25 मेगावाट तक की क्षमता वाली बिजली परियोजनाओं को एफसीए मंजूरी से छूट दी हुई है।

इसके बावजूद मामले अभी लंबित पड़े हुए हैं। उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने बताया है कि इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें