फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना जारी

Sat, 27 Jul 2019 08:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

13वीं विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से शुरू होगा। आठवें सत्र की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार को जारी कर दी है।विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि सत्र के दौरान कुल 11 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


इस सत्र में दो बैठकें गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित की गई हैं। ये बैठकें 22 व 29 अगस्त को होंगी। सत्र के दौरान 31 अगस्त को पड़ने वाले अंतिम शनिवार के दिन भी विधायी कार्य होंगे।

19 अगस्त को पहली बैठक दोपहर दो बजे शोकोद्गार के साथ शुरू होगी। इस दौरान प्रश्नकाल के अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा आयोजित की जाएगी। वहीं सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधेयक व बिल सदन में पेश किए जाएंगे जिन्हें चर्चा के बाद मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही में भाग लेने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा कर सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें