फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उपचुनाव के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: सीएम

Sat, 27 Jul 2019 07:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के मसूरी में हो रही हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए सीएम जयराम ठाकुर शनिवार को नाहन से होकर देहरादून रवाना हुए। शिमला में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

विज्ञापन


लिहाजा, वह सड़क मार्ग से नाहन तक पहुंचे। इसके बाद मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर नाहन हेलीपैड पर पहुंचा। यहां आपात लैडिंग के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। नाहन पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

वह करीब 20 मिनट तक सर्किट हाउस में रुके। इसके बाद वह आर्मी के हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना हुए। नाहन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि मसूरी में पर्वतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होने वाली है।
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीमा रमण मुख्य रूप से भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि बैठक में पर्वतीय राज्य हिमाचल की समस्याओं के संदर्भ में बात रखी जाएगी। भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां की जरूरतें केंद्र के समक्ष रखेंगे।

हालांकि, उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रदेश को पूरी मदद मिल रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार उपचुनाव के बाद किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

कांग्रेस की यही रिवायत है जहां जीत मिलती है वहां ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठाए जाते, जबकि हार मिले तो ईवीएम मशीनों को वजह बताया जाता है।  उपायुक्त डॉ. आरके परुथी, एसपी अजय कृष्ण शर्मा भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें