फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कल से शुरू हो जाएगी मानसून की विदाई

Thu, 01 Sep 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में दो सितंबर से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। दो सितंबर से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ेगा और बारिश का दौर कम होगा। सितंबर अंत तक प्रदेश से मानसून पूरी तरह चला जाएगा। वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक दो सितंबर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला कम होगा।
विज्ञापन


सितंबर अंत तक मानसून हिमाचल से चला जाएगा। हालांकि, सितंबर महीने के बीच में झमाझम बारिश का कोई स्पैल आ भी सकता है। साल 2016 में 22 जून को बीते साल के मुकाबले चार दिन पहले ही मानसून की हिमाचल में एंट्री हो गई थी। एक जून से तीस अगस्त तक प्रदेश में 18 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

750 करोड़ से अधिक का नुकसान

शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला
चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, सिरमौर और ऊना में सामान्य से कम बारिश हुई है। लाहौल स्पीति में सामान्य से 77 प्रतिशत कम, किन्नौर में 54 प्रतिशत कम, चंबा में 48 प्रतिशत कम, सिरमौर में 30 प्रतिशत कम, ऊना में तीन प्रतिशत कम, कांगड़ा में आठ प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

शिमला-कुल्लू में सामान्य से 20 प्रतिशत, बिलासपुर में तीन प्रतिशत, मंडी में एक प्रतिशत, सोलन में दो प्रतिशत और हमीरपुर में सामान्य से एक प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक 750 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

कृषि, बागवानी, आईपीएच, ऊर्जा, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस दौरान एक हजार से अधिक घरों को बारिश से नुकसान हुआ। 35 लोगों सहित 100 से अधिक जानवरों की मौत हो गई।

ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री
बुधवार को ऊना में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। शिमला में 22.2, धर्मशाला में 28.8, नाहन में 28.2, सोलन में 27.6, सुंदरनगर में 31.1, भुंतर में 30.8, कल्पा में 21.8, मंडी में 30.2, हमीरपुर में 28, बिलासपुर में 29.7, कांगड़ा में 30.3 और मनाली में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें