फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसेंगे मेघा, दस्तक देने वाला है मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से चार दिन के भीतर मानसून हिमाचल में दस्तक दे सकता है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में बारिश का पूर्वानुमान है। इससे संभावना बढ़ गई है। हालांकि, मानसून से पहले की बौछारें हिमाचल को खूब भिगो रही हैं। रविवार को जहां प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, वहीं जून मध्य के बाद भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग और चंबा के भरमौर की ऊंची चोटियों में तीन से पांच सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार अगले दो से चार दिन के भीतर मानसून हिमाचल पहुंच सकता है।
विज्ञापन

तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट

एक सप्ताह के भीतर तो हर हाल में पहुंच ही जाएगा। वहीं, सोमवार को प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले अनेक क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। जबकि 23 से 25 जून तक कुछ स्थानों पर गर्ज के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। 26 और 27 जून को भी मौसम खराब ही रहेगा। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

इससे जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसान मक्की की बिजाई के लिए खेतों में जुट गए हैं। पिछले 24 घंटों में कांगड़ा के गगल में सबसे ज्यादा 79 और धर्मशाला में 38 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। ऊना के बंगाणा में 62, डलहौजी में 54 और कालाटोप में 49 एमएम बारिश हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें