फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon in Himachal: हिमाचल में आज भारी बारिश का अलर्ट, 12 जुलाई से राहत की उम्मीद, जानें मौसम पूर्वानुमान

Tue, 11 Jul 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कई भागों में आज भी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार के लिए प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
भुंतर में भारी बारिश से हुई तबाही। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज भी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। सोमवार को सिरमौर के नाहन में 250.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कसौली में 198, श्री नयना देवी 188.2, रोहड़ू (शिमला)150.0 और गोहर (मंडी) में 122 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 12 जुलाई से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। 17 जुलाई तक प्रदेश के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। 15 जुलाई के लिए एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  उधर, प्रदेश में तीन जिलों शिमला, सिरमौर व किन्नौर में 24 घंटे के लिए बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।   
विज्ञापन

जगह-जगह भूस्खलन के चलते प्रदेश में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 1239 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। 2577 बिजली ट्रांसफार्मर व1418 जल आपूर्ति योजनाएं भी बंद पड़ी हैं।


न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 13.8, कल्पा 11.6, धर्मशाला 18.2, ऊना 20.5, नाहन 20.7, पालमपुर 17.5, कांगड़ा 21.0, मंडी 17.1, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 21.0, चंबा 16.7, डलहौजी 14.9, कुफरी 14.1, नारकंडा 11.7, रिकांगपिओ 14.1, धौलाकुआं 23.9, देहरा गोपीपुर 21.0 और बरठीं में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 21.8, सुंदरनगर 30.9, भुंतर 26.8, कल्पा 15.5, धर्मशाला 28.0, ऊना 34.8, नाहन 26.5, केलांग 19.7, कांगड़ा 31.2, मंडी 30.2, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 34.1, चंबा 32.0, डलहौजी 23.5, जुब्बड़हट्टी 24.5, कुफरी 19.1, रिकांगपिओ 18.5, धौलाकुआं 31.8 और बरठीं में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें