फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 70 विद्यार्थियों को नामी कंपनियों में मिला आकर्षक पैकेज

Tue, 11 Jul 2023 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

70 विद्यार्थियों का चयन देश की नामी गिरामी कंपनियों में आकर्षक सलाना पैकेज पर हुआ है। इसमें से 10 विद्यार्थी राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के हैं। 
विज्ञापन
मेकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का चयन(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 70 विद्यार्थियों का चयन देश की नामी गिरामी कंपनियों में आकर्षक सलाना पैकेज पर हुआ है। इसमें से 10 विद्यार्थी राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के हैं। मेकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स प्रदेश के सात पॉलिटेक्निक संस्थानों में चल रहा है। प्रशिक्षुओं के चयन के लिए देश की नामी कंपनियों जैसे नॉर्मेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ( 5.2 लाख रुपये प्रति वर्ष), अल्ट्राटेक सीमेंट (4 लाख रुपये प्रति वर्ष), आदित्य बिड़ला समूह ( 3.3 लाख रुपये प्रति वर्ष), मंजूश्री टेक्नोपैक (2.8 लाख रुपये प्रति वर्ष), सुजुकी मोटर्स (2.7 लाख रुपये प्रति वर्ष),आहरेस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (1.92 लाख रुपये प्रति वर्ष), इंड सफीनिक्ष (1.8 लाख रुपये प्रति वर्ष), ल्यूमैक्स इंडस्ट्री (1.8 लाख रुपये प्रति वर्ष), आनंद ग्रुप (1.77 लाख रुपये प्रति वर्ष), जय भारत मारुति (1.6 लाख रुपये प्रतिवर्ष) सालाना पैकेज पर नौकरियां प्रदान की हैं।

विज्ञापन


हिमाचल के बहुतकनीकी महाविद्यालयों का रुख करने वाली अधिकतर कंपनियों ने ज्यादातर मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का चयन किया है। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी अरविंद कटोच ने बताया कि मेकेनिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा प्रशिक्षुओं की मांग ज्यादा है। प्रदेश में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में जहां मेकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स चल रहा है, वहां के पात्र विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रूचि के अनुसार नौकरी पाने का मौका मिलता है। इस बार भी प्रदेश के विभिन्न सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रशिक्षुओं को अच्छे पैकेज पर संस्थान से ही नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। वर्तमान में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा प्रशिक्षुओं के चयन के लिए मारुति सुजुकी (4.5लाख प्रति वर्ष) की संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव चली हुई है और चयनित प्रशिक्षुओं की सूची आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें