फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मॉनसून ब्रेक ने बढ़ाई शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों से तबादला होकर आए शिक्षकों की टेंशन

Sun, 25 Jun 2023 12:29 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
अध्यापक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों से स्थानांतरित होकर जिला हमीरपुर में आए अध्यापक, लेक्चरर, मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्यों के लिए मॉनसून अवकाश परेशानी का सबब बन गया है क्योंकि ऊपरी हिमाचल के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में और निचले हिमाचल ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में अवकाश के समय को लेकर अलग-अलग व्यवस्था है। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत शिक्षक साल में एक बार ही अकादमिक अवकाश की छुट्टियां काट सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में छुट्टियां काटकर हमीरपुर पहुंचे शिक्षकों को अब 38 दिन के मॉनसून अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। इसके चलते स्थनांतरित होकर हमीरपुर पहुंचे इन शिक्षकों को वापस शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में ज्वाइनिंग देने के आदेश जारी हो गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में 9 टीजीटी शिक्षक, जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर में छह स्कूल प्रधानाचार्य, एक मुख्याध्यापक और तीन स्कूल लेक्चरर ऐसे हैं, जिनका शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में सेवाएं देने के बाद अब हमीरपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में स्थानांतरण हुआ है।

इनमें अधिकतर स्टाफ ऐसा है, जोकि शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक अवकाश का लाभ उठा चुका है। अगर संबंधित शिक्षक वापस शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में नहीं जाते हैं तो एक तो इन्हें छुट्टियों के दौरान का वेतन नहीं मिलेगा, दूसरा विभागीय कार्रवाई का डर भी बना रहेगा। ऐसे में शिक्षक समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें। कुछ शिक्षकों ने तो हमीरपुर में ही बंद स्कूलों में इन छुट्टियों को समायोजित करने का प्लान बना लिया है। इनका तर्क है कि बेशक स्कूल बंद हैं, लेकिन वे मॉनसून अवकाश के दौरान स्कूलों में चल रहे शिक्षण कार्य के बजाय विकास कार्यों की देखरेख करेंगे। शीतकालीन स्कूलों में लौटने का मन बना चुके शिक्षकों में विभाग के इस निर्णय से खासी नाराजगी है। उनका कहना है कि एक ही वर्ग के शिक्षकों के लिए अलग-अलग नियम कैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं शिक्षा उपनिदेशक
शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों से छह स्कूल प्रधानाचार्य, एक मुख्याध्यापक और तीन स्कूल लेक्चरर स्थानांतरित होकर जिला हमीरपुर में उच्चतर शिक्षा विभाग में आए हैं। मॉनसून अवकाश को लेकर इनकी सूची शिक्षा निदेशालय को भेज दी है।-शकुंतला पटियाल, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर

शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों से 9 टीजीटी अध्यापक स्थानांतरित होकर जिला हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में आए हैं। एक टीजीटी वापस शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में सेवाएं देने चले गए हैं, जबकि शेष के बारे में निदेशालय को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।-अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें