फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स की फर्स्ट रनरअप बनीं मोनिका

Tue, 25 Jun 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट डॉ. मोनिका पठानिया अत्री ने मिसेज इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स 2019 में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता है। इससे हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे देश में मंडी और प्रदेश का नाम चमका है। डॉ. मोनिका ने बताया कि 14 से 16 जून तक मुंबई में प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया। इसमें 40 से भी अधिक अन्य महिलाएं आई थीं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में मिस इंडिया ग्लोबल यूनिवर्स-2019 का खिताब कर्नाटक की गायत्री ने हासिल किया। कांगड़ा जिले के फतेहपुर निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार जोगिंदर सिंह पठानिया और माता वीना पठानिया के घर जन्मी डॉ. मोनिका आर्मी के माहौल में पली हैं। उन्होंने एमबीबीएस और एमडी एनेस्थीसिया की डिग्री की है। 11 वर्ष से प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में बतौर मेडिकल ऑफिसर कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें