उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज हर क्षेत्र में अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे ही प्रदेश की बेटी प्रियंका रावत का मिसेज इंडिया के लिए चयन हुआ है। वह अक्तूबर में ग्रीस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में देशभर की महिलाएं भाग लेंगी।
मूल रूप से पौड़ी जिले की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली से अपनी शिक्षा हासिल करने के बाद 14 साल तक एयरलाइन में नौकरी की। प्रियंका के पति दीपक सिंह रावत भी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
दून के शास्त्रीनगर की रहने वाली प्रियंका ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। इससे पहले उन्होंने कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्तूबर में ग्रीस में होने वाले प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल में देशभर की महिलाएं हिस्सा लेंगी। प्रियंका का आठ वर्ष का एक बेटा भी है।