फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras in Himachal: धनतेरस पर हिमाचल के बाजारों में धनवर्षा, कारोबार 200 करोड़ के पार

Fri, 10 Nov 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के बाजारों में शुक्रवार को धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई। प्रदेश भर में कारोबार 200 करोड़ रुपये के पार हुआ। बारिश में भी लोगों का जोश ठंडा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
धनतेरस पर शिमला के बाजार रहे पैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बाजारों में शुक्रवार को धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई। प्रदेश भर में कारोबार 200 करोड़ रुपये के पार हुआ। बारिश में भी लोगों का जोश ठंडा नहीं हुआ। शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा में 2,500 से ज्यादा वाहनों की खरीद हुई। शुभ मुहूर्त पर लोगों ने बर्तन और सोने-चांदी के सिक्के खरीदे। दीवाली से पहले प्रदेश के बाजारों में रौनक पूरी तरह लौट आई है।

विज्ञापन


सराफा, बर्तन, इलेक्ट्राॅनिक की दुकाने और गाड़ियों के शोरूम दुल्हन की तरह सजे हैं। लोगों ने गणेश, लक्ष्मी, कुबेर की मूर्तियों को भी खरीदा। कपड़ों और फर्नीचर की भी खरीदारी हुई। अधिकांश क्षेत्रों में बाजार सुबह दस बजे ही ग्राहकों के लिए खुल गए। देर शाम तक बाजारों में रौनक रही। राजधानी शिमला के बाजारों में दिन के समय खूब भीड़ रही। दोपहर को बारिश के बाद शाम को फिर लोग खरीदारी को उमड़े। ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें