सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में सभी फाइलें ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से भेजी जाएं। इससे समय की बचत होगी और कार्यों को शीघ्र निपटाने में मदद भी मिलेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में सभी फाइलें ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से भेजी जाएं। इससे समय की बचत होगी और कार्यों को शीघ्र निपटाने में मदद भी मिलेगी। राजस्व विभाग की ओर से प्रदान की जाने वाली सभी जनसेवाओं के लिए ऑनलाइन प्रणाली समयबद्ध कार्यान्वित की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोमवार को प्रशासनिक सचिवों की मंडे मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गवर्नेंस में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को विशेष अधिमान दे रही है।
इससे प्रशासन में पारदर्शिता के साथ-साथ दक्षता भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी नगर निगमों और शहरी स्थानीय निकायों का पूर्णतया डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने को भी कहा। इससे लोगों को अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उनके घर में ही प्राप्त हो सकेंगी। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
अतिरिक्त जूस से साइडर बनाने के लिए संयंत्र स्थापित करने को कहा
मुख्यमंत्री ने नींबू प्रजाति फल उत्पादन बहुल क्षेत्र में अतिरिक्त जूस से साइडर बनाने के लिए आधुनिक संयंत्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाश करने के निर्देश दिए।
रिज पुस्तकालय के खुलने का समय बढ़ाने के भी दिए निर्देश
सुक्खू ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रिज स्थित पुस्तकालय के खुलने का समय बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी रोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा भी की।