फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केंद्र में मां बेटे, हिमाचल में राजा रानी को हराना है'

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर के बाद मंडी में आयोजित रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र में मां बेटे की सरकार देश को लूट रही है। वहीं, हिमाचल को राजा रानी बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन


अबकी बार न सिर्फ मां बेटे को हराना है बल्कि हिमाचल में राजा और रानी को भी हार का मुंह दिखाना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और मंहगाई के लिए जिम्मेदार कांग्रेस इस बार बुरी तरह से हारेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता इस बार कांग्रेस का नामोनिशान मिटा देगी और यहां से भाजपा को अपार समर्थन मिलेगा।

हिमाचल से चाहिए बस चार कमल

पालमपुर के बत्तरा मैदान में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि प्रदेश से उन्हें चार कमल चाहिए। वहीं, देशभर से 300 कमल मिलने चाहिए। तभी जनता का सपना साकार हो पाएगा।

मोदी ने कहा कि वह देवभूमि से आर्शीवाद लेने आए हैं। उन्होंने हिमाचल से ही राजनीति के सबक सीखे हैं और यदि केंद्र में उनकी सरकार बनी तो हर हिमाचली यही सोचेगा कि एक हिमाचली की सरकार बनी है।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे पालमपुर पहुंचे मोदी ने शायराना अंदाज में कहा कि ये दिल मांगें मोर। उन्होंने कहा कि इस बार शांता कुुमार या नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि देशवासी चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस को 60 साल दिए, मुझे बस 60 महीने दीजिए

रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि प्रदेश और देश में आप लोगों ने कांग्रेस को 60 साल दिए हैं। मैं ज्यादा समय नहीं मांगता। बस मुझे 60 महीने दीजिए।

मैं आपको बताऊंगा कि कैसे विकास करना है। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद गुजरात को सभी खत्म मान रहे थे। लेकिन यह हिमाचल से हासिल की मेरी शिक्षा ही थी जिससे में तीन साल के भीतर गुजरात को फिर से खड़ा कर पाया।

हिमाचल की सुंदरता की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि यहां की धौलाधार की पहाड़ियां मुझे पुकारती है। मैं कोई राजनीति करने नहीं बल्कि देवभूमि से आर्शीवाद लेने यहां आता हूं।

सोनिया, राहुल की ऑक्सीजन से चल रही कांग्रेस

अपनी रैली में एक बार फिर मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मां बेटे की ऑक्सीजन से चल रही है।

उन्होंने कहा कि इन मां बेटे की सरकार ने देश को खूब लूटा है। जनता से वायदे तो किए गए लेकिन पूरा नहीं किया गया।

जनता गलतियां तो माफ करती है लेकिन धोखा कभी माफ नहीं करेगी। मोदी ने कहा कि इस बार जनता में जो गुस्सा है, वह बाहर निकलना चाहिए।

वन रैंक वन पेंशन के नाम पर दिया धोखा

वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि हर बार कांग्रेस के नेता चुनाव आते ही इसका राग अलापने लगते हैं। उन्होंने पूछा कि कोई ऐसा चुनाव हुआ है जब कांग्रेस के नेता हिमाचल आकर इसकी बात न करते हो।

उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पैंशन के नाम से कांग्रेस ने हमेशा ही सेना के जवानों और उनके परिवारों की आंखों में धूल झोंकी है। ये अब कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सबसे झूठ बोलना चाहिए था लेकिन देश की सेवा करने वाले इन जवानों के साथ कभी ऐसा झूठा वायदा नहीं करना चा‌हिए था। उन्होंने रैली में मौजूद सेना के परिवारों से पूछा कि क्या धोखा देने वालों को वोट देना चाहिए?
विज्ञापन

युवाओं के लिए बेहद जरूरी है मजबूत सरकार

18 से 28 साल तक युवा वर्ग की जरूरतों और उनके रोजगार पर मोदी ने कहा कि इनके लिए केंद्र में मजबूत सरकार होना जरूरी है। जब तक केंद्र में मजबूत सरकार नहीं होगी, हमारी युवा पीढ़ी भटकती रहेगी।

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में ऐसी निकम्मी सरकार रहेगी तो इस युवा पीढ़ी के अहम पांच साल बर्बाद हो जाएंगे। इन युवाओं को चाहिए कि वे मतदान केंद्र पर जाएं और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

मोदी ने कहा कि सेना में काफी पद खाली है लेकिन केंद्र सरकार इन्हें भरने को तैयार नहीं। यदि ऐसी ही नीतियां चलती रही तो फिर देश में दोबारा विक्रम बत्तरा जैसे जवान कैसे पैदा होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें