सीटू राष्ट्रीय सचिव कश्मीर ठाकुर ने विधायकों और मंत्रियों का यात्रा भत्ता बढ़ाने पर जयराम सरकार को खूब सुनाई। उन्होंने कहा कि सरकार के पास मजदूरों के मानदेय में बढ़ोतरी करने के लिए बजट नहीं है। जबकि सैरसपाटे की राशि में डेढ़ लाख रुपये की वृद्धि कर दी गई है।
भाजपा के पत्र बम ने खोली भ्रष्टाचार की पोल
सीटू के महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि भाजपा के पत्र बम से स्पष्ट हो गया है कि सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार करने में जुटे हैं। सरकार मामले की विस्तृत जांच करवाने की जगह लीपापोती में जुटी है। जनसभा को सीटू राज्य अध्यक्ष जगत राम, उपाध्यक्ष राजकुमारी और राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने भी संबोधित किया।
शब्दों की मर्यादा भूले पूर्व सांसद तपन सेन
जनसभा से पहले मीडिया से बात करते हुए सीटू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद तपन सेन ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर दिया। उनके साथ खड़े सीटू नेता भी दंग रह गए।