इससे क्षेत्र में रात भर बिजली सप्लाई ठप रही। कांगड़ा में 45.2, धर्मशाला में 12, बैजनाथ में 10, नगरोटा सूरियां में 8 और पालमपुर में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला शहर में शुक्रवार तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, भुंतर में 33.2, बिलासपुर में 32.5, हमीरपुर में 32.4, सुंदरनगर में 31.2, कांगड़ा में 31.0, चंबा में 30.2, सोलन में 29.0, नाहन में 28.5, धर्मशाला में 26.8, कल्पा में 25.2, शिमला में 24.3, केलांग में 23.1 और डलहौजी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पालमपुर के फरेढ़ (परौर) के पास चलती ट्रेन पर बड़ा पत्थर आ गिरा। इससे ट्रेन में बैठा एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे टांडा रेफर किया गया। करीब साढ़े पांच घंटे तक पठानकोट-बैजनाथ रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। यह ट्रेन सुबह बैजनाथ से पठानकोट जा रही थी।