फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की मदद के लिए मोबाइल ऐप लांच

Wed, 15 Jun 2016 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
रोटरी टाउन हॉल में मोबाइल ऐप लांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी के रोटरी टाउन हॉल में बुजुर्गों की मदद के लिए मोबाइल ऐप लांच की गई। इसके जरिये बुजुर्ग अपने साथ हो रहे दुर्व्यव्यवहार की शिकायत कर सकेंगे। गैर सरकारी संस्था हेल्प एज इंडिया की ओर से हेल्पेज एसओएस (सेव ऑवर सीनियर) मोबाइल ऐप लांच की गई।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति तथा जनजाति विभाग के डायरेक्टर संदीप भटनागर ने ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं  में काम करेगी। हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के  साथ हो रहे बुरे व्यवहार में बढ़ोतरी हुई है इसलिए उनके लिए सीधी हेल्पलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस ऐप से बुजुर्गों के अधिकारों, स्वास्थ्य जानकारी, कानूनी सहायता, बुजुर्ग प्रताड़ना और अन्य सेवाएं दी जाएगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से की गई एक एसओएस कॉल का हेल्पेज इंडिया के हेल्पलाइन परामर्शदाता केंद्र से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे करें इसे इंस्टॉल
फोन में इंटरनेट कनेक्शन ऑन करने के बाद  गुगल प्ले स्टोर पर जाएं।
प्ले स्टोर में हेल्पेज एसओएस सर्च करें।
सर्च करने के बाद इसे डाउनलोड करें।
डाउनलोड हो जाने पर इसे फोन में इंस्टॉल करें।
इंस्टाल हो जाने के बाद इस ऐप को प्रयोग में लाया जा सकता है।

ऐसे काम करेगी एप्प
जब यह एप इंस्टाल हो जाएगा उसके बाद इस पर एसओएस विकल्प में क्लिक करेके कॉल टोल फ्री नंबर 1800-180-1253 पर कॉल चली जाएगी। कॉल जाने के बाद बुजुर्ग की समस्या सुनी जाएगी और संबंधित विभाग से बात कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें