बंजार के विधायक आईजीएमसी शिमला के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी को फेशियल पैरालिसिस का अटैक आने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाना पड़ा।
आठ मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया था, लेकिन तबीयत में सुधार न होने के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।
आईजीएमसी में उनका हाल जानने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई मंत्री और विधायक भी पहुंचे थे। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी कुल्लू खुशहाल सिंह राठौर ने विधायक के पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन होने की बात कही है।
फेशियल पैरालाइसिस से बिगड़ी तबीयत के चलते बंजार विधानसभा में होने वाले उनके तमाम दौरे और कार्यक्रम 20 दिन के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। अस्वस्थ रहने पर विधायक शौरी विधानसभा सत्र में भी भाग नहीं ले पा रहे हैं।