फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षयरोग मरीज पंजीकरण में प्रदेश प्रथम स्थान पर : विपिन सिंह परमार

Wed, 14 Mar 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नीति आयोग की रिपोर्ट 2018 के अनुसार हिमाचल प्रदेश क्षय रोग मरीज पंजीकरण में प्रथम स्थान पर है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने दी।उन्होंने कहा कि सरकार के सक्रिय प्रयासों के चलते प्रदेश में वर्ष 2017-18 के दौरान 16 हजार मरीजों का पंजीकरण किया गया

विज्ञापन


और वर्तमान में 450 एमडीआर क्षय रोगियों का उपचार जारी है। प्रदेश एमडीआर रोगियों को पौष्टिक आहार प्रदान करने वाला पहला राज्य है, जिसका अनुसरण अब दूसरे राज्य भी कर रहे हैं।

मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘एंड टीबी’ सम्मेलन में भाग लिया।सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जबकि इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सम्मेलन में क्षय रोग का भारत से वर्ष 2025 तक उन्मूलन करने तथा सभी राज्यों के सहयोग से तीव्र कार्यान्वयन के लिए योजना तैयार करने पर परिचर्चा की गई। परमार ने राज्य में क्षय रोग उन्मूलन के कार्यान्वयन केे बारे में प्रस्तुति दी।

परमार ने कहा कि प्रदेश 24 मार्च 2018 को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री क्षय रोग योजना शुरू करने वाला पहला राज्य होगा, जिसके लिए दो करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें