फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: चुनावी थकान मिटाने इंडोनेशिया पहुंचे विधायक सुंदर ठाकुर

Sat, 26 Nov 2022 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

इंडोनेशिया के बाली से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।  
विज्ञापन
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर अपनी पत्नी के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल विधानसभा चुनाव की थकान मिटाने के लिए कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर अपनी पत्नी के साथ इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। इंडोनेशिया के बाली से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।  मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मनाली में ही अपनी थकान मिटा रहे हैं। मनाली से कांग्रेस के प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ पिछले दिनों दिल्ली दरबार पहुंच गए थे। दिल्ली में गौड़ ने कांग्रेस के नेता सुखविंद्र सुक्खू के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कुल्लू में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


कुल्लू सदर से भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, आजाद प्रत्याशी राम सिंह सहित अन्य प्रत्याशी कुल्लू जिले में ही डटे हुए हैं। इन दिनों देवी-देवताओं के धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। कई प्रत्याशी देवताओं के पास हाजिरी लगा रहे हैं। कुल्लू सदर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शेरा नेगी ने मलाणा में देवता जमदग्नि ऋषि के दरबार में शीश नवाया। इसके ही साथ अब देवता चौहकी महादेव के देवकार्य में शामिल हो गए हैं। चुनाव के लिए मतगणना आने वाले आठ दिसंबर को होनी है। इससे पहले चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें