फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर राजेंद्र राणा ने दिया बड़ा बयान

Wed, 27 Mar 2019 07:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल को हराकर सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक बने राजेंद्र राणा हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली से फोन पर बताया कि उनकी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। सुजानपुर क्षेत्र की जनता को वह अपना परिवार समझते हैं और परिवार से बाहर वह कभी नहीं जा सकते।
 

विज्ञापन

लोगों की भावनाओं के खिलाफ नहीं जा सकते

जनता ने उन्हें विधायक चुना है। वह क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के खिलाफ नहीं जा सकते। हाईकमान की ओर से बुलाए जाने पर दो दिन से दिल्ली में डेरा जमाए राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार को हराया था।

 इस जीत में सबसे बड़ा योगदान सुजानपुर क्षेत्र की जनता का रहा है। ऐसे में वह लोगों की भावनाओं को आहत नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी, सभी मिलकर जीत सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें