इसके अलावा हमीरपुर में 12.5, बिलासपुर में 12.0, ऊना में 11.7, कांगड़ा में 11.6, नाहन में 11.5, धर्मशाला में 10.2, चंबा में 9.7, डलहौजी में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। केलांग का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस 1.2 डिग्री पहुंच गया है। उधर सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 20.0 डिग्री पहुंच गया है।
बुधवार को नाहन में अधिकतम तापमान 25.4, सुंदरनगर में 27.6, बिलासपुर में 27.9, हमीरपुर में 27.7, कांगड़ा में 28.3, भुंतर-चंबा में 25.6, सोलन में 23.5, डलहौजी में 15.2, कल्पा में 15.0 और केलांग में 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 30 और 31 मार्च को बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। एक अप्रैल से दोबारा मौसम साफ होने का पूर्वानुमान जताया गया है।