हिमाचल में भगवान रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण मामले को लेकर मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट में पार्टी बनने वालों का स्वागत है। रघुनाथ अधिग्रहण मुद्दे पर दो अन्य लोग पार्टी बनना चाहते हैं।
देवसदन कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में महेश्वर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कम से कम बिल्ली थैले से बाहर आए तो सही... इससे बड़ी क्या बात हो सकती है। सरकार मामले में अपना पक्ष नहीं रख पाई है।
इसलिए समय मांगा है, जिसे हाईकोर्ट ने उचित समझा है। रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण मामले में महेश्वर सिंह की चुनौती के बाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। इसके बाद महेश्वर सिंह ने भाजपा में विलय के सवालों का भी जवाब दिया।