फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: विधायक हरीश जनारथा ने एसडी स्कूल शिमला के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 19 Nov 2024 01:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 जनार्था ने कहा कि शिक्षा के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राकेश कंवर ने भी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विधायक हरीश जनारथा ने एसडी स्कूल शिमला के वार्षिक उत्सव में की शिरकत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिमला का वार्षिक उत्सव मंगलवार को शिमला में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञापन


 जनार्था ने कहा कि शिक्षा के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राकेश कंवर ने भी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया।

 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें छात्रों ने नृत्य, नाटक और गायन से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों और नागरिकों ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें