फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालका-शिमला रेल ट्रैक पर मिक्स अप-डाउन ट्रेन 5 बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते लिया रेलवे ने फैसला
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर छह में से तीन ट्रेनें हैं बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मानसून के दौरान लगातार खराब मौसम को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कालका-शिमला रेल ट्रैक पर संचालित मिक्स अप और मिक्स डाउन ट्रेनों का संचालन 5 अगस्त तक रद्द कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी की गई। इससे पहले इन ट्रेनों का संचालन 28 जुलाई तक रद्द किया था लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के इस निर्णय के बाद कालका-शिमला रेल मार्ग पर संचालित छह ट्रेनों में से तीन ट्रेनें अब 5 अगस्त तक रद्द रहेंगी। इनमें मिक्स अप-डाउन के अलावा शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस और कालका-शिमला एक्सप्रेस शामिल हैं। मानसून के दौरान इस विश्व धरोहर रेलमार्ग पर भूस्खलन और ट्रैक पर मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे रेल संचालन प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। हाल ही में हुई बारिश के कारण ट्रैक के कई संवेदनशील हिस्सों में भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने एहतियातन यह निर्णय लिया है। बरसात के मौसम में कई बार ट्रैक पर मलबा आने से ट्रेनें बीच रास्ते में फंस जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें