फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 के लिए भाजपा का खास प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के दिग्गज नेता बलबीर पुंज से हिमाचल की कमान लेकर युवा नेता श्रीकांत शर्मा को थमा दिया है। इस परिवर्तन के साथ ही भाजपा मिशन 2017 को टारगेट करके अपनी तैयारी शुरू करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी। ऐसे में प्रदेश के युवा भाजपा नेताओं को अधिक अहमियत दी जा सकती है। हालांकि पुराने नेताओं के अनुभव का भी लाभ लिया जाएगा, जिससे पार्टी के भीतर संतुलन बना रहे।

प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी श्रीकांत शर्मा लंबे समय तक राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया का काम देखते रहे हैं। पहली बार उन्हें किसी प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

शाह के सामने साबित करने की चुनौती

ऐसे में उनके सामने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने खुद को साबित करने की चुनौती होगी। ऐसे में उनकी ओर से 2017 और 2019 को ध्यान में रखकर रणनीति बनानी शुरू करनी होगी, जिससे पार्टी के 2014 लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को न केवल बरकरार रखा जाए बल्कि उसे आगे भी ले जाया जा सके।

श्रीकांत शर्मा की प्रदेश के युवा और दूसरे नेताओं के साथ पहले से ही बेहतर संबंध है। ऐसे में उनके लिए प्रदेश भीतर काम करना और अधिक आसान होगा। हालांकि पुराने ऐसे नेता है, जोकि उनका आज भी नाम नहीं जानते हैं।

ऐसे में श्रीकांत शर्मा के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अमित शाह की टीम का हिस्सा होने के कारण वह मुश्किल भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

ये है प्लान

"हिमाचल प्रदेश में मेरा फोकस भाजपा संगठन को हर गांव और मंडल स्तर पर मजबूत करना है। पहले से जहां मजबूत है, वहां और बेहतर करना है। जहां पार्टी कमजोर है, वहां की स्थिति को मजबूत करना है, जिससे हिमाचल में मिशन 2017 के टारगेट को पूरा किया जा सके।"
-- श्रीकांत शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रभारी भाजपा

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में संगठन में काम करने वालों को लगातार अहमियत दी जा रही है। यह प्रदेश और देश के हित में है। इससे संगठन में काम करने वालों के प्रति रुझान बढ़ेगा।"
-- राम स्वरूप शर्मा, भाजपा सांसद मंडी हिमाचल प्रदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें