फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लापता छात्र चंडीगढ़ में मिला, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के ढली से लापता हुआ था छात्र
विज्ञापन

मोबाइल की लोकेशन से पुलिस ने ढूंढ निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के ढली क्षेत्र से लापता स्कूल के छात्र को शिमला पुलिस ने चंडीगढ़ से तलाश कर लिया है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस की टीम ने युवक को परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस तकनीकी जांच और सोशल मीडिया पर नियमित निगरानी से युवक को तलाश करने में कामयाबी हासिल की है। मामला 21 फरवरी का है, जब ढली पुलिस स्टेशन के तहत रहने वाला बारहवीं कक्षा का छात्र स्कूल गया लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने मामले की शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने छात्र की तलाश करने के लिए उसके मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके साथ ही उसके मित्रों और परिचितों से भी संपर्क किया गया है। इस आधार पर पुलिस ने छात्र की लोकेशन को ट्रेस कर लिया जोकि चंडीगढ़ के पास की आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी पुख्ता होते ही टीम को मौके पर भेजकर उसे तलाश करके परिजनों के हवाले कर दिया है। जिला पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए उनके सोशल मीडिया उपयोग पर निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने स्कूल के छात्र को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें