फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड का कमाल, 4 साल बाद पिता को मिली लापता मासूम

Tue, 15 Nov 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड ने एक परिवार से दूर हुई मासूम को चार साल बाद अपनों से मिला दिया। बेटी की खबर पाकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह मामला हिमाचल के बिलासपुर में सामने आया है। जानकारी के अनुसार चार साल पहले लापता हुई 12 साल की मासूम पटियाला के पिंगला आश्रम में मिली।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा आधार कार्ड बनाने से हुआ। जब यह मासूम भी आश्रम के अन्य बच्चों के साथ आधार कार्ड बनाने गई तब पता चला कि उसका आधार कार्ड पहले ही बना हुआ है। इसके आधार पर आश्रम की ओर से स्वारघाट पुलिस से संपर्क साधा गया और मासूम को उसके घर पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि विकास खंड स्वारघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव डोलरा निवासी विजय कुमार ने 3 अक्तूबर, 2012 को पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी सरोजबाला और बड़ी बेटी निशा देवी पिछले कई दिनों से लापता है।
विज्ञापन

पुलिस को जंगल में मिली थी मासूम निशा

उसने परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश कर ली है। लेकिन, उनका कोई अता-पता नहीं चला। शिकायत पर स्वारघाट पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार पंजाब की पटियाला पुलिस ने जंगल में 12 वर्षीय निशा देवी को बरामद किया था। जिससे पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन वह अपना कोई पता नहीं बता सकी। इसके चलते पुलिस ने निशा को पटियाला के पिंगला आश्रम भेज दिया था।

आश्रम संचालकों ने अन्य बच्चों के साथ निशा देवी की यहां पर पढ़ाई शुरू करवा दी। एक दिन निशा को आधार कार्ड बनवाने के लिए ले जाया गया, तो पता चला कि निशा का आधार कार्ड पहले ही बना हुआ है।
विज्ञापन

निशा तो मिल गई लेकिन मां का नहीं लगा सुराग

आधार कार्ड बना होने से निशा को उसकी पहचान मिल गई और उसके घर का भी पता चल गया। आश्रम से पुलिस थाना स्वारघाट में संपर्क कर इस सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्वारघाट पुलिस की टीम पटियाला स्थित पिंगला आश्रम पहुंची और बच्ची को अपने साथ स्वारघाट ले आई। स्वारघाट पुलिस ने निशा के मिलने की जानकारी उसके पिता विजय कुमार को दी और बच्ची को उसके पिता के सपुर्द कर दिया।

निशा की मां का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
पुलिस अभी तक विजय कुमार की पत्नी सरोजबाला का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। लेकिन, निशा के मिलने से अब उसकी मां सरोजबाला का भी पता लगाने में मदद मिल सकती है। स्वारघाट पुलिस थाना के  हेड कांस्टेबल रामपाल चौधरी मामले की छानबीन कर रहे हैं। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें