फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पेशे से डॉक्टर मिस शिमला विभा मॉडलिंग में भी करना चाहती हैं हिमाचल का प्रतिनिधित्व

Tue, 07 Jan 2025 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 विभा नेगी मूल रूप से कुमारसैन की बरेहरी पंचायत के कठीन गांव की रहने वाली हैं। विभा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग में अपना कॅरिअर बनाने का शौक है, लेकिन पढ़ाई के चलते प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाईं।

 
विज्ञापन
विभा नेगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला विंटर कार्निवल 2025 की विजेता विभा नेगी भविष्य में मॉडलिंग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बीते हफ्ते गेयटी थियेटर में हुई मिस और मिस्टर नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता में भी इनका चयन रनवे मॉडल के रूप में हुआ।  विभा नेगी मूल रूप से कुमारसैन की बरेहरी पंचायत के कठीन गांव की रहने वाली हैं। विभा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग में अपना कॅरिअर बनाने का शौक है, लेकिन पढ़ाई के चलते प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाईं।

विज्ञापन


 वर्तमान में वह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर की छात्रा हैं। विभा नेगी ने बताया कि वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी माता को देती हैं। जिन्होंने उन्हें मिस विंटर कार्निवल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पहनी गई सारी ड्रेस और गहनों को भी उनकी माता ने ही चुना है। बताया कि यहां तक पहुंचने में उनकी माता का बहुत बड़ा योगदान है। विभा नेगी की माता वर्तमान उच्चतर शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके पिता का 7 वर्ष पहले निधन हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें