फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर फेस्टिवल में चला 'मिस पूजा' का जादू

Fri, 06 Jun 2014 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
समर फेस्टिवल की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में दर्शक पंजाबी गायक मिस पूजा के गीतों पर जमकर झूमे। मिस पूजा के स्टेज पर पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों और सीटियों की गूंज से उनका स्वागत किया। मिस पूजा ने स्टेज संभालते ही हिमाचल को देवी-देवताओं की धरती बताते हुए नमन किया।
विज्ञापन


इसके बाद मिस पूजा के एक के बाद एक पंजाबी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मिस पूजा का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से पूजा ने समर फेस्टिवल की आखिरी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। मिस पूजा ने कार्यक्रम की शुरुआत साईं महिमा कृपा कर दे साडे साइंया से की।

इसके बाद हर कोई आशिक होया फिरदा मेरी अख मस्तानी दा, परिया बरगी सोहणी, कोई भी मेरी बरगी नी, सीधा सादा था पूत बेबे दा, नच ले सोहणयां बोली मैं पांवा और बाजी मार गया भटिंडे वाला गबरू गीत सुनाकर खचाखच भरे पंडाल में दर्शकों को थिरकने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


समारोह के आखिरी सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल उर्मिला सिंह ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। समर फेस्टिवल आयोजन समिति के अध्यक्ष और उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने राज्यपाल को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

इन्होंने भी मचाया धमाल

समर फेस्टिवल के आखिरी दिन मिस पूजा के अलावा लोक कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। अंतिम दिन में रिज मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। और दिनों की अपेक्षा कलाकारों को दर्शकों की कमी का एहसास नहीं हुआ।

ग्रीष्मोत्सव की अंतिम संध्या के पहले चरण में प्रदेश के लोक गायक लोकेंद्र चौहान के गीत धोखा केंईं तो दिया धोखा.. शेड़ा लागा देई कांबला... गीतों पर खूब धमाल मचाया। रोहड़ू के लोक गायक नरेंद्र रंजन ने 'तेरा मेरा प्यार अड़िए बचपनो रा' 'तेरे नयणा रे लोबी' गीत गाकर रंग जमाया।

कुल्लू के लोक गायक रमेश ठाकुर ने फिल्मी गीत इक हसीना थी...से शुरुआत की। इसके बाद उनहोंने सैंज म्हारा होटल रोए तुसे आंदे जांदे...गीत गा कर दर्शकों का मनोरंजन किया। आकाशवाणी के कलाकारों की वाद्य यंत्रों पर बजाई लोक धुनों का श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया।

25 सालों से स्टेज पर वायलन पर मधुर धूने बजाते आ रहे 80 वर्षीय कलाकार बलदेव राज ने ..मिंजो भरोसा जानी तेरा.. जैसे पहाड़ी रागों पर आधारित गीतों की धुनें बजाईं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें