फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss Kullu: तपिश गुलेरिया के सिर सजा मिस कुल्लू का ताज, मनाली में हुआ फाइनल

Mon, 09 Oct 2023 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

कार्यक्रम में 11 फाइनलिस्ट को चयनित किया गया था। कैटवॉक, परिचय राउंड के साथ कुल्लवी परिधान में कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
मिस कुल्लू चुनी गई तपिश गुलेरिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी संस्था की ओर से मिस कुल्लू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का सातवां सीजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कुल्लू की तपिश गुलेरिया मिस कुल्लू चुनी गई। पार्वती घाटी की टीना दूसरे और बंजार की कनिका तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में 11 फाइनलिस्ट को चयनित किया गया था। कैटवॉक, परिचय राउंड के साथ कुल्लवी परिधान में कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रतिभागी युवतियों से सवाल जवाब भी हुए। कड़े मुकाबले में कुल्लू की तपिश गुलेरिया के सिर मिस कुल्लू का ताज सजा। ग्रुप के एमडी और फाउंडर सूरज नेगी ने बताया कि मिस कुल्लू 7 के ऑडिशन सितंबर महीने में करवाए गए थे। जिसमें से 11 फाइनलिस्ट को अगले राउंड्स के लिए चयनित किया गया था। सेमीफाइनल 7 अक्तूबर और फाइनल राउंड 8 अक्तूबर को मनाली में हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के संदीप शर्मा और अंतिमा शर्मा उपस्थित रहे। फाइनलिस्ट की ग्रूमिंग शालू ठाकुर और शायना ठाकुर द्वारा करवाई गई। निर्णायक मंडल में शालू ठाकुर, सिमरन भारद्वाज, अनिल सूर्यवंशी और मंजू ठाकुर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें