फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की राह पर हिमाचल की एक और बेटी

Tue, 12 Jan 2016 11:46 PM IST
सुशील शर्मा/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा और ‘क्वीन’ कंगना रणौत के बाद हिमाचल की एक और बेटी ने मायानगरी मुंबई का रुख कर लिया है। मिस भारत एशिया का ताज पहन चुकीं मंडी जिले की लौंगणी पंचायत की संगीता ठाकुर को बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है।
विज्ञापन


वह कई ब्यूटी पीजेंट में प्रतिभा दिखा चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिलने से संगीता सहित उनके परिजन भी बेहद खुश हैं। वह धर्मपुर की लौंगणी पंचायत के त्रैंबला गांव से हैं। संगीता इन दिनों अपने घर आई हैं। मंगलवार को धर्मपुर बाजार में उन्हें देखकर प्रशंसकों की भीड़ लग गई। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी के साथ ऑटोग्राफ भी लिए।

दादी लक्ष्मी देवी के साथ बाजार पहुंची संगीता ने धर्मपुर को निहारा। ब्यूटी पीजेंट में संगीता ब्यूटीफुल फेस और ब्यूटीफुल लिप्स का खिताब जीत चुकी हैं। बॉलीवुड से मिले ऑफर के बाद अब उनके लिए फिल्म जगत के रास्ते खुल गए हैं। वह हिमालयन प्रिंसेस में भी भाग लेगी। इसके लिए तैयारियों में जुट गई हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में संगीता ने कहा कि ब्यूटी पीजेंट समेत अन्य जगहों में उनकी हाइट आड़े आती रही है।
विज्ञापन


हाइट को छोड़कर हुनर पर फोकस किया जाना चाहिए। वह बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करना चाहती हैं। ऑफर पर विचार कर रही हैं। इस पर जल्द निर्णय लेंगी। कहा कि पिता शंभूराम, माता रीता देवी और दादी लक्ष्मी समेत पूरे परिवार से सहयोग मिलाहै। इधर, दादी लक्ष्मी देवी ने कहा कि संगीता हुनर के दम पर इस मुकाम तक पहुंची हैं। कहा कि उनका सपना है कि पोती बॉलीवुड में सुपरस्टार बने।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें