फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, सीएम ने भी दिया समर्थन

Thu, 25 Jan 2018 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली नेहा चौधरी ने ‘गर्व से कहो हम भारतीय हैं’ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन मांगा। 

विज्ञापन


नेहा ने कहा कि इस अभियान को चलाने का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत किए जाने का है। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी ने देशहित और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए गर्व से कहो हम भारतीय हैं संदेश के साथ इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने का अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों में भी चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

हिमाचल के बाद देश के विभिन्न राज्यों में इस हस्ताक्षर अभियान को चलाया जाएगा। इसमें नेहा देश के नेताओं, समाज सेवियों और गणमान्य नागरिकों से भेंट कर इस बारे में समर्थन लेंगी। बाद में नेहा चौधरी इस हस्तक्षारयुक्त ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेंट कर इंडिया का नाम भारत करने का आग्रह करेंगी। 

इसके अलावा नेहा चौधरी महिला सशक्तीकरण और सेव गर्ल्स के लिए जनजागरण कर रही है। नेहा का कहना है कि इंडिया का नाम अधिकृत रूप से भारत करने का संकल्प लिया है। इसके लिए वह भरपूर मेहनत करेंगी। कहा कि मुख्यमंत्री ने इस अभियान की खूब प्रशंसा की तथा इसे समर्थन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें