एआर प्रोडक्शन के एमडी एवं मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में छठे नंबर पर रह चुके मॉडल अमित भट्ट ने बताया कि फाइनल में विजेता प्रतिभागी को 21 हजार रुपये नकद इनाम के साथ एआर प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली हिमाचली फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही अन्य प्रोजेक्ट्स में भी विजेता प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जाएगा।
दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को भी विशेष गिफ्ट्स के साथ सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल 12 अगस्त को होगा। इसके लिए धर्मशाला या कांगड़ा में स्थान चिन्हित किया जाएगा। भविष्य में एआर प्रोडक्शन रुढ़ीज के आधार पर हिमाचल बेस्ड रीयल लाइफ वॉरियर, किड्स फैशन शो और हिमाचल फैशन वीक भी आयोजित करेगा।
मिस और मिस्टर हिमाचल ग्लैमर-2018 के फाइनल मुकाबले से पहले फाइनालिस्ट के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंटरनेशनल मॉडल मिस्टर टीन इंडिया विवेन अत्री, जाह्नवी शर्मा मिस भारत-2017, प्रेम महाजन फिटनेस के मिस्टर वर्ल्ड-2017, आकाश ठाकुर मिस्टर इंडिया ग्लेमर -2017, मिस कर्नाटक रनरअप वैष्णवी और बॉलीवुड से भी सेलिब्रिटी आएंगे।