फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपकंपाती सर्दी, यहां माइनस चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया पारा

Tue, 13 Dec 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने के साथ ही पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। केलांग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। 
विज्ञापन


शिमला में न्यूनतम तापमान 5.9, सुंदरनगर में 5, भुंतर में 2.8, कल्पा में 1, मनाली में 1.6, मंडी में 4.4, बिलासपुर में 6, सोलन में 5 और ऊना में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

आगामी छह दिनों तक साफ रहेगा मौसम

प्रदेश में आगामी छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 18 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम मिला-जुला बना रहेगा। 

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.7, धर्मशाला में 19.6, ऊना में 27.2, नाहन में 21.1, सोलन में 20.5, कल्पा में 10.6, सुंदरनगर में 22.3, भुंतर में 19 और मंडी में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें