फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से झुलसी नाबालिग की मौत, पीजीआई में तोड़ा दम

Sat, 15 Dec 2018 09:38 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू के भुंतर थाना के तहत गड़सा घाटी के ठेला गांव में एक नाबालिग की स्टोव फटने से झुलसने के बाद मौत हो गई है। लड़की ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गड़सा घाटी के ठेला गांव में 14 दिसंबर को हादसा पेश आया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़की घर में स्टोव जला रही थी। इस दौरान स्टोव ने एकाएक आग पकड़ ली, जिससे लड़की भी इसकी चपेट में आ गई। स्टोव फटने से झुलसी लड़की को गंभीर हालात में गड़सा पहुंचाया। यहां से उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया।

चिकित्सकों ने यहां से आईजीएमसी शिमला तथा यहां से भी उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां पर शनिवार को उसकी मौत हो गई है। नाबालिग की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरा गांव सदमे में है।
विज्ञापन


डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि नाबालिग लड़की की मौत के बाद भुंतर पुलिस की एक टीम को पीजीआई चंडीगढ़ रवाना कर दिया है। यहां लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें