फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने की उम्र में उसे जबरन मंडप में बिठाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सराजघाटी के बागाचुनोगी के खहली गांव में एक नाबालिग लड़की को जबरन भगाकर उसकी शादी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार बागाचुनोगी के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर उसे कुल्लू जिला के सैंज के किसी गांव में ले गए हैं।

जहां उसकी जबरन शादी करवाई गई है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बेटी को वापिस लाना चाहता है मगर उसे लड़के के घर वाले वापिस नहीं भेजना चाहते हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

नौ माह बाद दर्ज हुई एफआईआर

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि मार्च 2014 में उनकी बेटी को जबरन भगाकर उसके साथ किसी युवक ने शादी कर ली थी। शादी के करीब नौ माह बाद गोहर थाना में दर्ज हुई एफआईआर के बाद पुलिस भी इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच कर रही है।

बताया कि जा रहा है कि उक्त नाबालिग लड़की की जब शादी हुई थी तो उस समय लड़के और लड़की के परिजन शादी में मौजूद थे। जिसके बाद इस मामले को लड़की पक्ष की ओर से तूल दिया जा रहा है।

लड़की के परिजन इस मामले को एसपी मंडी के  समक्ष भी उठा चुके हैं। जिसके बाद मामले की जांच गोहर पुलिस को दी गई है। एसएचओ गोहर लाल सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें