फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों, विधायकों की परीक्षा लेंगे चुनाव नतीजे

Mon, 12 May 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में लोकसभा चुनाव मंत्रियों और विधायकों की परीक्षा लेंगे। इन्हें अपने क्षेत्रोें में कांग्रेस के कमजोर होने पर पार्टी संगठन को जवाब देना पड़ सकता है। पार्टी संगठन ने इनकी जिम्मेवारियां तय कर रखी हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों को कांग्रेस ने दस मंत्रियों को भाजपा के दस गढ़ों की जिम्मेवारी दे रखी थी। इसके अलावा सभी 36 विधायकों और कांग्रेस से एसोसिएट चार अन्य निर्दलीय विधायकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़त दिलाने के निर्देश दे रखे थे।

कांग्रेस पार्टी संगठन ने लोकसभा चुनाव से लगभग छह माह पहले ही सभी दस मंत्रियों को कांग्रेस के ऐसे गढ़ों की जिम्मेवारी दे दी थी, जिन पर भाजपा लगातार जीत रही थी। इन पर प्रचार समन्वय की जिम्मेवारी दी गई थी।
विज्ञापन


इसके लिए इन्हें बाकायदा मासिक बैठकों को अटेंड करने सहित अन्य जिम्मेवारियां दी गईं। इसके बाद चार मंत्रियों को तो संसदीय क्षेत्रवार भी जिम्मेवारियां दी गईं। शिमला संसदीय क्षेत्र में विद्या स्टोक्स, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में परिवहन मंत्री जीएस बाली, मंडी संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस के प्रचार समन्वय का जिम्मा दिया गया।

इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस और कांग्रेस से एसोसिएट विधायकों को भी पत्र लिखे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त दिलाएं। अब देखना यह होगा कि कौन कहां कितनी बढ़त दिला सकता है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने माना कि पार्टी में मंत्रियों, विधायकों की प्रचार की जिम्मेवारियां तय की गई थीं। उन्होंने कहा कि यह पाया गया है कि सभी अपनी भूमिका में खरे उतरे हैं। नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ही रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें