फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: हिमाचल में सियासत तेज, विक्रमादित्य बोले- बीफ खाने वाले चुनाव लड़ें, यह चिंता का विषय

Sat, 06 Apr 2024 10:32 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। बीफ का सेवन करने वाले चुनाव लड़ें, यह हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। यह देवभूमि है, जहां गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ें, यह हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी जय श्रीराम लिखकर की है।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने यह कमेंट महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष विजय नामदेवराव के उस बयान के बाद किया, जिसमें कंगना रणौत के बीफ को पसंद करने और भाजपा के उन्हें टिकट देने की बात की गई थी। इस पर शनिवार को महाराष्ट्र की भाजपा नेता शाइना एनसी ने विजय के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने ऐसी बेतुकी टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत और रणदीप सुरजेवाला हेमा मालिनी पर टिप्पणी करते हैं। यह कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से महिला विरोधी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें