हिमाचल प्रदेश विवि की अक्तूबर में हुई स्नातक डिग्री कोर्स बीसीए के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम को छात्र अपने लॉग इन आईडी से देख सकते हैं। वे अंक तालिका भी डाउनलोड कर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परीक्षाओं के विषम सेमेस्टर के परिणाम विवि की वेबसाइट और पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
बी वॉक की परीक्षा 25 अप्रैल से
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में संचालित किए जा रहे बी वोकेशनल डिग्री कोर्स रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर छात्र छात्राओं की जानकारी के लिए अपलोड कर दिया गया है। इन दोनों कोर्स की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होगी, जो एक मई तक आयोजित की जाएगी।