फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ओकओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 07 Mar 2024 09:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को ओकओवर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ उनके सरकारी आवास ओकओवर जाकर मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई। इसके बाद दोनों एक ही गाड़ी में कैबिनेट बैठक के लिए सचिवालय पहुंचे। कैबिनेट बैठक के बाद विक्रमादित्य ने कहा कि वह लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों में गति दिलाने के लिए दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन


वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगनी है। इससे पहले विकास कार्यों की मंजूरी ली जानी जरूरी है। हालांकि केंद्र ने लोक निर्माण विभाग के 200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी सूचना दी है। उन्होंने कहा कि समय मिला तो वह दिल्ली में अन्य केंद्रीय मंत्री व नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें